Posted in

Vksu 1st Semester 2023-27 Exam Form Registration Date

Veer Kunwar Singh University

UG 1st Semester Exam Date जारी

अपना रजिस्ट्रेशन कार्ड 1 नवंबर से अपने कॉलेज में जाकर ले सकते है। लगभग कुछ लोग में वितरण शुरू हो जायेगा ऑफिशियल नोटिस पढ़े 👇

च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के चार वर्षीय स्नातक, सत्र 2023-27, पाठ्यक्रम के तहत वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में मिड सेमेस्टर की परीक्षा नवंबर के दूसरे सप्ताह में होगी। परीक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा के लिए तिथि निर्धारण हो चुका है। सिर्फ वीर कुंवर सिंह पंजीयन का इंतजार है। पंजीयन भी 30 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। पंजीयन के कारण परीक्षा का संचालन नहीं हो सका है। परीक्षा नियंत्रक, प्रो. शिव परसन सिंह ने बताया कि अगली परीक्षा पीजी सेमेस्टर द्वितीय और चतुर्थ की होनी है। इसके पहले स्नातक सेमेस्टर वन की मिड सेमेस्टर परीक्षा आयोजित करना जरूरी है। इस सत्र में में 94 हजार छात्र- छात्राओं का नामांकन हुआ है। बताते चलें कि मिड सेमेस्टर की परीक्षा सितंबर 11 से 16 के बीच करने का निर्देश था, लेकिन पंजीयन नहीं हो सका है। विद्यार्थियों को पंजीयन कापी नहीं मिली है। पंजीयन कापी पर ही विद्यार्थी का विवरण होता है। कुलसचिव प्रो. रणविजय कुमार ने बताया कि पंजीयन बनाने का काम एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा।

माइनर और मल्टी डिस्पिलनरी विषय भरने में परेशानी माइनर और मल्टी डिस्पिलनरी विषय नहीं भरने के कारण पंजीयन प्रक्रिया बाधित थी। जानकार लोगों ने बताया कि अधिकांश छात्र-छात्राओं और कई शिक्षकों को भी स्नातक के नए सत्र 2023-27 का पाठ्यक्रम मालूम नहीं था, लेकिन अब इस समस्या को दूर लिया गया है। राजभवन ने सेमेस्टर वन का पाठ्यक्रम अपलोड किया है। इसी की कापी करके विवि ने अपने वेबसाइट पर डाला है। छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो. कुमार ने भरोसा दिया है कि पंजीयन का काम माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। परीक्षा समय से होगी। स्नातक के नए शैक्षणिक सत्र में आठ सेमेस्टर होगे। पहला सेमेस्टर जुलाई से दिसंबर तक होगा तथा दूसरा जनवरी से जून तक होगा। चार वर्षीय स्नातक में चार वर्षों के लिए छह-छह माह के कुल आठ सेमेस्टर होंगे। चार वर्षों में कुल 52 पेपर की परीक्षा होगी। सिलेबस तीन वर्ष की जगह भले चार वर्ष का हो गया है, लेकिन डिग्री लेने में अंतर नहीं है। चार वर्ष में 160 क्रेडिट प्राप्त कर आनर्स व शोध के साथ प्रमाण- पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *