internship kya hai semester 5 internship kaise hota hai internship form online step

Subject  Internship Form Online 2026
Session 2024-2028
Semester 5
University Name Bihar All University
Fee 199
Helpline Number 7544090878
  1. स्नातक सत्र 2024-28 के सेमेस्टर-V के सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP-2020) के अंतर्गत 120 घंटे का इंटर्नशिप कार्यक्रम अनिवार्य है। विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार सेमेस्टर-V में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को इंटर्नशिप करना आवश्यक होगा।
  2. अतः सत्र 2024-2028 के सभी छात्र-छात्राएँ जिन्होंने हाल ही में सेमेस्टर-IV की परीक्षा दी है एवं अब सेमेस्टर-V में प्रवेश करेंगे, उन्हें ग्रीष्मावकाश के दौरान इंटर्नशिप करना अनिवार्य होगा। इस इंटर्नशिप का उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, कार्य कौशल, सामाजिक समझ तथा कार्यानुभव का विकास करना है।
  3. विद्यार्थी अपनी रुचि एवं विषय के अनुसार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से (निबंधित हो) में इंटर्नशिप कर सकते हैं। इनमें व्यापार एवं कृषि, बैंकिंग एवं बीमा, पर्यटन, होटल प्रबंधन, ऑटोमोबाइल, खुदरा व्यापार, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य एवं खेल, शिक्षा एवं प्रशिक्षण, डिजिटल सेवाएँ, मीडिया एवं संचार, पर्यावरण संरक्षण, विधि एवं सार्वजनिक सेवा, ग्रामीण विकास तथा सामाजिक सेवा आदि क्षेत्र शामिल हैं।
  4. विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित दिशानिर्देश के अनुसार इंटर्नशिप के सफल समापन पर 30 अंक एवं उपस्थिति के लिए 10 अंक प्रदान किए जाएंगे। कार्य एवं अनुभव पर आधारित प्रोजेक्ट रिपोर्ट के लिए 40 अंक तथा मौखिक परीक्षा (वाइवा) के लिए 20 अंक महाविद्यालय द्वारा दिए जाएंगे। इस प्रकार इंटर्नशिप कुल 100 अंकों का होगा।
  5. सभी छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया जाता है कि वे समय पर इंटर्नशिप प्रारंभ करें तथा निर्धारित अवधि के भीतर इसे पूर्ण करें। इंटर्नशिप समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों को निर्धारित प्रारूप में अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट महाविद्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।
  6. इंटर्नशिप से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए छात्र-छात्राएँ महाविद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Semester 5 Students Internship Class  Click Here
वीडियो देख कर समझे Click Here 
Students Login Click Here
Internship Group Join Click Here

सत्र : 2024—2028 के स्नातक कला एवं विज्ञान के समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि NEP के तहत लागू नए सिलेबस के अनुसार सभी विद्यार्थियों को 04 क्रेडिट का 120 घंटे का इंटर्नशिप (Internship) अनिवार्य रूप से पूरा करना है। इसके लिए सभी विद्यार्थियों को निर्देशित किया जाता है कि अपनी आवश्यकता / अभिरुचि / योग्यता के आधार पर भारत / बिहार सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था / संस्थान या किसी पंजीकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (Online Platform) से जुड़ कर ग्रीष्मावकाश की अवधि में अपना इंटर्नशिप (Internship) अनिवार्य रूप से पूरा कर लें।

विद्यार्थी निम्नांकित विषयों में इंटर्नशिप (Internship) कर सकते हैं :—
1. व्यापार एवं कृषि क्षेत्र।
2. अर्थव्यवस्था एवं बैंकिंग, वित्तीय सेवाएँ एवं बीमा क्षेत्र।
3. रसद, ऑटोमोटिव एवं पूंजीगत वस्तुएँ क्षेत्र।
4. तीव्र गति से चलने वाली उपभोक्ता वस्तुएँ एवं खुदरा क्षेत्र।
5. सूचना प्रौद्योगिकी / सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाएँ एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र।
6. हस्तशिल्प, कला, डिजाइन एवं संगीत क्षेत्र।
7. स्वास्थ्य सेवा एवं जीवन विज्ञान क्षेत्र।
8. खेल, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा क्षेत्र।
9. पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र।
10. डिजिटलीकरण एवं उभरती प्रौद्योगिकियाँ (इंटरनेट ऑफ थिंग्स / कृत्रिम बुद्धिमत्ता / मशीन लर्निंग / डीप लर्निंग / संवर्धित वास्तविकता / आभासी वास्तविकता आदि) क्षेत्र।
11. मानवीय, लोक नीति एवं कानूनी सेवा क्षेत्र।
12. संचार क्षेत्र।
13. शिक्षा क्षेत्र।
14. सतत विकास क्षेत्र।
15. पर्यावरण क्षेत्र।
16.वाणिज्य, मध्यम एवं लघु उद्योग क्षेत्र।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *