Posted in

Bihar Job List Bihar me job kaise le

अगस्त में तीन लाख से अधिक युवाओं को मिलेगी नौकरी

 

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 12 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा पर तेजी से काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री के अधीन सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से रिक्तियों के आधार पर रोस्टर क्लियरेंस कर जल्द से जल्द सूचनाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, ताकि अगस्त में तीन लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी संबंधी नियुक्ति पत्र दिया जा सके। इसमें विभिन्न आयोगों को दो लाख 27 नियुक्तियों के संबंध में भेजी गई अधियाचना संबंधी नियुक्तियां भी शामिल हैं। बिहार सरकार के मुख्य सचिव स्तर के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि 12 लाख लोगों को नौकरी देने के अभियान पर काम तेज हो गया है। 

 

 

सूत्रों के अनुसार जुलाई में 

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सालभर के अंदर 12 लाख सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से तीन जुलाई को राजधानी पटना के बापू सभागार में 10 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में 7200, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में 6689 और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में 6458 पद रिक्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *