BiharInfo Header
Bihar Info .in
बिहार के युवाओं के लिए भरोसेमंद सरकारी नौकरी, रिजल्ट और शिक्षा अपडेट
WhatsApp Telegram

Vksu PG Exam 2026 Vksu Exam Centre List Vksu PG Admit Card Entrance Exam 2026-2028

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (PG प्रवेश परीक्षा 2026-28) – विषयवार परीक्षा केंद्र और परीक्षार्थियों की संख्या (25 अगस्त 2026) वीकेएसयू पीजी प्रवेश परीक्षा 2026: 25 अगस्त को होगी परीक्षा, 16 केंद्रों पर 8,000 से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (VKSU), आरा ने पीजी (एमए, एमएससी और एमकॉम) सत्र 2026-28 में नामांकन के […]

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (PG प्रवेश परीक्षा 2026-28) – विषयवार परीक्षा केंद्र और परीक्षार्थियों की संख्या (25 अगस्त 2026)

वीकेएसयू पीजी प्रवेश परीक्षा 2026: 25 अगस्त को होगी परीक्षा, 16 केंद्रों पर 8,000 से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (VKSU), आरा ने पीजी (एमए, एमएससी और एमकॉम) सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी है। अब यह परीक्षा 25 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 18 अगस्त को होने वाली थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से तिथि में बदलाव किया गया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिले में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षा केंद्रों पर विषयवार परीक्षार्थियों की संख्या भी जारी कर दी गई है।

जिलेवार परीक्षा केंद्र

भोजपुर (आरा) – 8 केंद्र

  • एचडी जैन कॉलेज – 1025 परीक्षार्थी
  • महाराजा कॉलेज – 729 परीक्षार्थी
  • एमएसएम कॉलेज – 589 परीक्षार्थी
  • जैन कॉलेज – 469 परीक्षार्थी
  • एमएम महिला कॉलेज – 495 परीक्षार्थी
  • अल हफीज कॉलेज – 409 परीक्षार्थी
  • तपेश्वर सिंह इंदु महिला कॉलेज – 487 परीक्षार्थी
  • पीएन कॉलेज – 575 परीक्षार्थी

बक्सर – 2 केंद्र

  • एमवी कॉलेज, बक्सर – 1066 परीक्षार्थी
  • डीके कॉलेज, डुमरांव – 613 परीक्षार्थी

रोहतास – 5 केंद्र

  • एसपी जैन कॉलेज – 1060 परीक्षार्थी
  • शेरशाह कॉलेज – 862 परीक्षार्थी
  • रोहतास महिला कॉलेज – 365 परीक्षार्थी
  • जेएलएन कॉलेज – 518 परीक्षार्थी
  • महिला कॉलेज, डालमियानगर – 478 परीक्षार्थी

कैमूर – 1 केंद्र

  • एसबीपी कॉलेज, भभुआ – 1081 परीक्षार्थी

महत्वपूर्ण बातें

  • परीक्षा तिथि: 25 अगस्त 2026
  • कुल परीक्षा केंद्र: 16
  • परीक्षा जिले: भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर
  • परीक्षा: पीजी (एमए, एमएससी और एमकॉम) प्रवेश परीक्षा
  • सत्र: 2026-28
VKSU ARA WHATSAPP GROUP
आरा परीक्षा केंद्र विषय परीक्षार्थियों की संख्या
एचडी जैन कॉलेज अंग्रेजी 276
इतिहास 749
कुल 1025
महाराजा कॉलेज गणित 487
मनोविज्ञान 242
कुल 729
एमएसएम कॉलेज भौतिकी 589
जैन कॉलेज भौतिकी, जंतु विज्ञान, अर्थशास्त्र, प्राचीन इतिहास, संस्कृत, भोजपुरी 469
एमएम महिला कॉलेज भूगोल 240
अल हफीज कॉलेज राजनीति विज्ञान 409
तपेश्वर सिंह इंदु महिला कॉलेज आरा एमकॉम 290
हिंदी 197
कुल 487
पीएन कॉलेज रसायनशास्त्र 494
वनस्पति विज्ञान 81
कुल 575
रोहतास परीक्षा केंद्र विषय परीक्षार्थियों की संख्या
एसपी जैन कॉलेज, सासाराम रसायनशास्त्र 466
भौतिकी 300
भूगोल 127
मनोविज्ञान 117
समाजशास्त्र 39
कुल 1060
शेरशाह कॉलेज, सासाराम गणित 387
जंतु विज्ञान 197
वनस्पति विज्ञान 172
अंग्रेजी 126
कुल 862
रोहतास महिला कॉलेज, सासाराम हिंदी 217
एमकॉम 141
कुल 365
जेएलएन कॉलेज, डेहरी-ऑन-सोन इतिहास 518
महिला कॉलेज, डालमियानगर राजनीति विज्ञान 343
अर्थशास्त्र 135
कुल 478
भभुआ परीक्षा केंद्र विषय परीक्षार्थियों की संख्या
एसबीपी कॉलेज, भभुआ एमकॉम 230
भौतिकी 108
रसायनशास्त्र 157
गणित 157
वनस्पति विज्ञान 67
जंतु विज्ञान 23
इतिहास 230
राजनीति विज्ञान 157
हिंदी 67
अंग्रेजी 23
भूगोल 50
कुल 1081
बक्सर के परीक्षा केंद्र विषय परीक्षार्थियों की संख्या
एमवी कॉलेज, बक्सर भौतिकी, रसायनशास्त्र, गणित, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान तथा अन्य विषय 1066
डीके कॉलेज, डुमरांव इतिहास 296
राजनीति विज्ञान 221
भूगोल 96
कुल 613
Scroll to Top